ब्रेकिंग
Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क...
देश

तीसरी लहर की आशंका, रायपुर में बनें दो कंटेनमेंट जोन, पुलिस भी तैनात

रायपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें पहला डीडी नगर सेक्टर-1 और दूसरा मेडिहेल्थ अस्पताल कुकुरबेड़ा में बनाया गया है। इसके साथ ही यहां पर बेरिकेट सिस्टम के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। नियम के तहत क्षेत्र में एक ही मुख्य द्वार, यहां वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। शासकीय गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय जाकारी के मुताबिक, तीसरी लहर की आशंका और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए किसी भी क्षेत्र में दो या अधिक एक्टिव संक्रमित मिलने की स्थिति में उसे माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत यदि किसी भी क्षेत्र में दो या अधिक मरीज पाए जाते हैं, तो वहां कंटेनमेंट जाेन बनाया जाएगा।

बता दें कि रायपुर में 156 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, अब तक यहां पर 1,57,608 मरीज मिले हैं। इनमें से 3136 की मौत हो चुकी है। इधर, जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के बेटे सूरज महंत (26) की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी समय है, यदि लोगों ने कोरोना को लेकर पूर्व में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया, तो जल्द ही तीसरी लहर आने का खतरा है।

कोरोना संक्रमण के मामले

जुलाई – रायपुर जिला – राज्य

18 – 116 – 65

19 – 11 – 316

20 – 18 – 189

21 – 15 – 188

22 – 11 – 217

23 – 4 – 118

24 – 15 – 156

इन जिलों में सर्वाधिक सक्रिय मरीज

जिला – सक्रिय मरीज

जांजगीर-चांपा – 240

बस्तर – 198

सुकमा – 188

बीजापुर – 167

जशपुर – 157

Related Articles

Back to top button