ब्रेकिंग
Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्...
देश

सात साल से सड़कों पर नहीं चढ़ी डामर की परत, अब होगा कार्य

रायपुर। रायपुर जिले के ग्रामीण अंचलों की सड़कें अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ रही हैं। इन सड़कों पर सात साल से डामर की परत नहीं चढ़ी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को इन सड़कों की अब याद आई है। पीएमजीएसवाय योजना के तहत जिले की 15 सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। विभाग ने 10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। ठेका एजेंसियों को एक साल के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य विभाग की तरफ से सौंपा गया है। पीएमजीएसवाय योजना के अधिकारी का कहना है कि सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए ठेका एजेंसी को छह माह का समय दिया गया है।

ज्ञात हो कि रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग और तिल्दा ब्लाक में करीब सात साल पहले 15 सड़कों का निर्माण किया गया था। गांव की आबादी के हिसाब से सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर बनाई गई थी, लेकिन सात साल में आबादी के साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो गया है, जिससे सड़कों की चौड़ाई कम पड़ रही है। सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। सड़क बनाकर अधिकारी भूल गए थे। पीएमजीएसवाय योजना के तहत सड़कों के चौड़ीकरण के लिए दस करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़कों की चौड़ाई 5.5 मीटर करने के लिए मंजूरी मिली है।

आसपास के गांव वालों को मिलेगा फायदा
इन सड़कों पर प्रतिदिन यात्री बसों का संचालन होता है। वहीं कार, टैक्सी, भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण अंचलों में पिछले दस साल की तुलना में वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस कारण इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव वालों को मजबूरी में उबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरना होता है। अब इन मार्गों को चौड़ा करने की योजना से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button