ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा से साधा निशाना

नई दिल्ली । अडानी स्टॉक विवाद को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को संसद से लेकर सड़क तक घेरने में लगी है। उधर केंद्र सरकार कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को कोई खास महत्व नहीं दे रही है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस मामले में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जीपीसी) के गठन की मांग की है, मगर अब तक कोई कमेटी गठित नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ और हमलावर हो गई है और कांग्रेस के नेताओं ने जुबानी जंग तेज कर दी है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। अडानी के मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी का गठन कर सकते थे, तो नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है। हालांकि इसके बाद वह रुके और अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि नरेंद्र गौतम दास है या नरेंद्र दामोदर दास है।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पवन खेड़ा की इस टिप्पणी को लेकर ट्टिटर पर यूजर्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जाहिर किया है। कुछ यूजर्स पवन खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कर रहे हैं। ट्विटर पर हैशटैगपवनखेड़ा ट्रेंड कर रहा है। हालांकि खुद को घिरता देख खेड़ा बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा मैं वास्तव में भ्रमित हो गया कि यह दामोदर दास है या गौतम दास। इससे पहले भी खेड़ा पीएम मोदी और पूर्व प्रधानंमत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। पवन खेड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन मोहम्मद अली जिन्ना को याद किया था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 25 दिसंबर को जिन्ना और उनके भाषण को याद करते हुए कहा, था संयोग से, आज मुहम्मद अली जिन्ना का जन्मदिन है। खेड़ा के इस बयान के बाद भी सियासी पारा चढ़ गया था। पवन खेड़ा की विवादित टिप्पणी को लेकर ट्विटर पर यूजर्स बेहद नाराज हैं।
आशीष वशिष्ठ नाम के यूजर ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात मांग की है। अंबुज भारद्वाज ने लिखा है इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी, कभी सोचा नहीं था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा प्रधानमंत्री मोदी जी के पूज्य पिताजी का नाम किस प्रकार ले रहे हैं जरा सुनिए, एक गरीब के बेटे का प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस आजतक नहीं हज़म कर पाई। पैगंबर विवाद में भाजपा से निकाले गए नवीन कुमार जिंदल ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा प्रधानमंत्री मोदी जी के पिताजी का नाम किस प्रकार ले रहा है, ये बौखलाए हुए हैं, इनको ये समझ नही आ रहा है की मोदी जी का विरोध किस प्रकार से करें, जो भी टूल किट ले के आते हैं वो सब जनता के सामने खुल जाती है ये हताश और निराश कुंठा ग्रस्त लोग हैं।

Related Articles

Back to top button