ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी से पीट-पीटकर तोड़ दिया महिला का हाथ

बिलासपुर में आधी रात घर में घुसकर पड़ोसियों ने महिला और उसके बेटे पर डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे महिला का हाथ टूट गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

ग्राम हिर्री में रहने वाली रूखमणी पटेल के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां रानी पटेल और भाई गौरीशंकर के साथ रहती है। रविवार की रात सभी घर में सो रहे थे। तभी देर रात करीब एक बजे उनके घर के सामने रहने वाला राजेंद्र साहू, अर्जुन साहू, लोकेश साहू सहित अन्य लोग उसके घर के पास आ गए। फिर गाली देते हुए चिल्लाने लगे। उसका भाई गौरीशंकर आवाज सुनकर बाहर निकला, तब जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने लाठी से हमला कर दिया।

इस दौरान लड़ाई-झगड़ा होने की आवाज सुनकर उसकी मां रानी पटेल भी दरवाजे के पास आ गई। उन्होंने बेटे की पिटाई होते देखकर बीच-बचाव करने लगी। इतने में हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसकी मां का हाथ टूट गया है। इस हमले में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, रूखमणी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं के साथ आरोपियों पर केस दर्ज कर खानापूर्ति किया है। इस संबंध में टीआई प्रकाशकांत का कहना है कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button