ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मनोरंजन

आलिया की छिपकर तस्वीरें क्लिक करने के मामले में सपोर्ट में उतरा पूरा बॉलीवुड

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट वैसे तो अक्सर खुशमिजाज अंदाज में स्पॉट की जाती हैं। लेकिन बीते दिन हमेशा हंसती-मुस्कुराती इस अभिनेत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि आलिया का पारा चढ़ गया और वह सोशल मीडिया के जरिए जमकर बरसीं। मामले की गंभीरता का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि आलिया ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई। दरअसल, बीते दिन आलिया भट्ट की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लीं। यह तस्वीरें तब की हैं, जब वह अपने कमरे में बैठी हुई थीं। इस बात से गुस्साईं आलिया ने इंस्टाग्राम पर न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास लगाई। अब इस वाकये पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने आलिया को सपोर्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट वैसे तो अक्सर खुशमिजाज अंदाज में स्पॉट की जाती हैं। लेकिन बीते दिन हमेशा हंसती-मुस्कुराती इस अभिनेत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि आलिया का पारा चढ़ गया और वह सोशल मीडिया के जरिए जमकर बरसीं। मामले की गंभीरता का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि आलिया ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई। दरअसल, बीते दिन आलिया भट्ट की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लीं। यह तस्वीरें तब की हैं, जब वह अपने कमरे में बैठी हुई थीं। इस बात से गुस्साईं आलिया ने इंस्टाग्राम पर न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास लगाई। अब इस वाकये पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने आलिया को सपोर्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

अनुष्का शर्मा को याद आए अपने दिन

आलिया के साथ हुई इस घटना पर रिएक्ट करने वाले सेलेब्स में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने न्यूज पोर्टल की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा,’ऐसा ये लोग पहली बार नहीं कर रहे हैं, जब इन लोगों ने ऐसी हरकत की हो। करीब दो साल पहले हम लोगों ने भी इन्हें इसी तरह से चोरी-छिपे हमारी तस्वीरें लेते देखा था। इसके बाद हमने इनकी जमकर क्लास लगाई थी। इन्हीं लोगों ने मेरी बेटी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जबकि हम लोगों ने मना किया था और प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने को कहा था।’

अर्जुन कपूर ने किया आलिया का समर्थन

अर्जुन कपूर ने भी आलिया का पक्ष लेते हुए मीडिया द्वारा की गई इस हरकत को शर्मनाक बताया। अभिनेता ने लिखा, ‘एकदम शर्मनाक… यह आज एक ऐसी चीज हुई है, जहां पर हर लिमिट को क्रॉस कर दी गई। एक महिला आज खुद अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है। क्या उनका यह लिमिट क्रॉस करना सही है? इन्हीं लोगों पर हम भरोसा करते हैं और सोचते हैं कि ये फोटो ले रहे हैं, क्योंकि यह इनका काम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी की प्राइवेसी भंग करने की कोशिश में जुट जाएं। मुंबई पुलिस, यह देखना नहीं, बल्कि किसी महिला को स्टॉक करना है।’

करण जौहर का फूटा गुस्सा

आलिया भट्ट को अपनी बेटी का दर्जा देने वाले करण जौहर इस बात पर उसी तरह आग बबूला होते दिखे, जैसे किसी पिता को होना चाहिए। करण जौहर लिखते हैं, ‘इस बात के लिए कोई क्लैरिफिकेशन नहीं है। यह बहुत ही घटिया हरकत की गई है। मनोरंजन जगत में मीडिया को और पैपराजी को हर कोई अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा स्पेस देता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप किसी की जानकारी के बिना ही उसकी तस्वीरें शूट करने लगें। इसकी एक लिमिट होती है। कोई अपने घर में सुरक्षित महसूस कर सके, उसे इतना तो राइट है। यह बात एक्टर्स और सेलिब्रिटीज की नहीं, बल्कि बेसिक ह्यूमन राइट के बारे में है।’

जान्हवी कपूर ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

करण, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा के अलावा जाह्नवी कपूर ने भी आलिया के साथ हुई इस घटना की जमकर निंदा की है। यह बहुत ही गलत और खराब हरकत की गई है। इन लोगों को मैंने भी कई बार मना किया, फिर भी यह मेरी बिना इजाजत के शूट करते हैं। मैं जब जिम के अंदर होती हूं तो मुझे शीशे में से देखते हैं और फोटोज क्लिक करते हैं। कुछ जगहें प्राइवेट होती हैं, कम से कम वहां तो ये हरकतें नहीं करनी चाहिए। मैं समझती हूं कि यह आपके काम का हिस्सा है पर आपको समझना होगा कि आपसी सहमति से चीजें होती हैं। हम पब्लिक फिगर हैं, आपका भी अपना काम है, पर यह नहीं कि आप कहीं पर भी हमें शूट करने लगें। बिना सहमति के अगर आप किसी के प्राइवेट स्पेस में आकर दखलअंदाजी इस तरह करते हैं तो यह गलत है।’

Related Articles

Back to top button