ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में शैली ओबरॉय ने जीता मेयर का चुनाव, कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न

दिल्ली में साल 2022 में परिसीमन के बाद हुए नगर निगम के चुनाव के लगभग डेढ़ महीने बाद 22 फरवरी यानी आज हुए मेयर के चुनाव में आप पार्षद शैली ओबरॉय ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर यह जीत हासिल की। शैली को चुनाव में 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में 116 वोट मिले। कांग्रेस के 9 पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। आज का मेयर चुनाव शैली ओबरॉय की सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर आए फैसले की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से हो सका।

वार्ड नंबर 86 की हैं पार्षद

आप के टिकट पर शैली ओबरॉय ने दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव लड़ा औ सफलता हासिल की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वह पहली बार पार्षद चुनी गईं और पहली बार में ही वह मेयर भी बन गईं। चुनाव आयोग के अनुसार शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

गौरतलब है कि शैली इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(एसओएमएस), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) से दर्शनशास्त्र में पीएचडी की है। शैली कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं और उन्होंने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक भी जीता है। शैली ओबरॉय की यह जीत कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने 15 साल से निगम की सत्ता में काबिज भाजपा को अपदस्थ किया है।

जीत के बाद बोलीं ये बात

जीत के बाद शैली ओबरॉय ने कहा, मैं यकीन दिलाती हूं कि मैं यह सदन सांविधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए इसकी सुचारू कार्यवाही चलने में सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button