ब्रेकिंग
Chhattisgarh BJP News: स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर किरण सिंह देव ने दी जानकारी, 12 श्रेणि... Chhattisgarh Weather Alert: चक्रवात 'अर्नब' का कहर, बालोद और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट; कर्म... Chhattisgarh Hockey League: जसकरण सिंह के 5 गोल के बावजूद बैलाडीला बुल्स की जीत अधूरी, संस्कारधानी स... Chhattisgarh ED Raid: रायपुर और दुर्ग में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और ट्रांसपोर... Kanker News: कांकेर के बांसला गांव में स्थायी धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग, किसानों ने एडीएम को ... RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों की दरियादिली से बचा छात्रा का डॉक्टर बनने का सपना, देर रात खुलवा... Ranchi Weather Alert: चक्रवात 'अर्नब' के असर से रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान, ... Dhanbad Jail Raid: धनबाद मंडल कारा में जिला प्रशासन की औचक छापेमारी, उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व म... Ranchi Fire News: रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में लगी भीषण आग, लाखों क... Dhanbad News: सरायढेला के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाय...
टेक्नोलॉजी

एक साथ कई डिवाइसिस पर यूज़ कर पाएंगे व्हाट्सएप, आने वाला है ये नया फीचर

इंस्टैंट मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप समय के साथ-साथ अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है। अब नई जानकारी सामने आई है जिसमें इसके नए कमाल के फीचर का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप अब मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर के शामिल होने के बाद आप एक अकाउंट को मल्टीपल डिवाइसिस में ऑपरेट कर सकेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा समय में आप एक ही डिवाइस में अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। यानी आसान शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया अकाउंट्स की तरह कई डिवाइसिस पर व्हाट्सएप को उपयोग किया जा सकेगा।

  • फिलहाल, व्हाट्सएप वैब ही एकमात्र ऐसा तरीका मौजूद है जिससे आप पीसी और मोबइल डिवाइस दोनों पर एकसाथ व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए प्राइमरी डिवाइस का इंटरनेट से लगातार कनैक्ट रहना जरूरी है।

PunjabKesari

शामिल होगा रजिस्ट्रैशन नोटिफिकेशन फीचर

मल्टीपल डिवाइसिस में व्हाट्सएप को ऑपरेट करने वाले इस फीचर के साथ रजिस्ट्रैशन नोटिफिकेशन फीचर को भी अलग से शामिल किया जाएगा। इस फीचर के जरिए अगर कोई आपके अकाउंट को लॉगिन करने की कोशिश करता है तो इस फीचर की मदद से आपको अलर्ट भी मिलेगा।

PunjabKesari

सबसे लोकप्रिय एप्प है व्हाट्सएप

व्हाट्सएप के दुनिया भर में 1.5 अरब यूजर्स हैं जिससे यह दुनिया की सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग एप्स में से एक बन गई है। व्हाट्सएप पर रोजाना 6 करोड़ मेसेज भेजे जाते हैं।

वर्ष 2014 में व्हाट्सएप को फेसबुक ने अपने स्वामित्व में ले लिया था। जिसके बाद व्हाट्सएप का वैब वर्जन भी लॉन्च किया गया, जोकि इससे पहले यूजर्स को कभी नहीं मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button