ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...
मध्यप्रदेश

महिला सम्मेलन करेगी शिवराज सरकार

भोपाल में 5 मार्च प्रदेशभर से जुटेंगी महिलाएं

भोपाल । विधानसभा चुनाव से पहले 5 मार्च को शिवराज सरकार भोपाल में मेगा इवेंट करने जा रही है। इसमें सिर्फ महिलाएं ही शामिल होंगी, जो प्रदेश की हर पंचायत और शहरी वार्डों से आएंगी। इस इवेंट को महिला सम्मेलन नाम दिया गया है। दरअसल, लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज में शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना बनाई है। जिसमें गरीब महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलेंगी। महिला सम्मेलन में इस योजना के बारे में बताया जाएगा।
लाड़ली बहना योजना के फार्म मार्च में भरे जाएंगे। इसकी शुरुआत 5 मार्च को होगी। इसलिए भोपाल में महिला सम्मेलन किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों से पंचायत और वार्ड से महिलाएं इकट्ठा होंगी। सीएम सम्मेलन में फार्म भरने की शुरुआत करेंगे। अप्रैल में भी फार्म भरे जाएंगे और मई में उनकी जांच होगी। जून से महिलाओं के बैंक अकाउंट में रुपए डाले जाने की शुरुआत होगी। हर महीने की 10 तारीख को सरकार बैंक अकाउंट में रुपए जमा करवाएगी।

बीजेपी नेता भी भरवाएंगे फार्म
सीएम ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और बीजेपी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे भी गांव-गांव जाकर महिलाओं के फार्म भरवाएं।

सीएम ने योजना के बारे में बताया
सीएम शिवराज मंच से लाड़ली बहना योजना के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। मैंने सोचा कि बहनों के लिए भी कुछ करना चाहिए। बहनों को उनके भाई साल में एक बार रक्षाबंधन पर उपहार देते हैं। मैंने सोचा कि मैं भी बहनों का भाई हूं, तो साल में एक बार नहीं, हर महीने कुछ दूंगा। मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई है। इसके अंतर्गत हर गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली बहन को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। बहनें इस पैसे से अपने परिवार की जरूरतें पूरी करेंगी और बुरे समय के लिए कुछ बचाकर भी रखेंगी। बहनें हाथ फैलाने वाली नहीं, देने वाली भी बन जाएंगी।

Related Articles

Back to top button