ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

जापान के समुद्री तट पर विशाल रहस्यमयी गेंद मिलने से मच गया हड़कंप 

टोक्यो । अमेरिकी एयर स्पेस पर चीन ने कथित तौर पर तीन स्पाई बैलून भेजे थे। चीन ने हालांकि स्वीकार किया कि वे बैलून उसके हैं लेकिन, उन्हें स्पाई नहीं माना। इस तल्खी के बीच अब जापान में समुद्री तट पर धातु से बनी एक विशाल रहस्यमयी गेंद मिली है। बैलून की आकृति जैसी इस गेंद ने जापान सरकार को अचरज में डाल दिया है। इस रहस्यमय धातु के संबंध में जांच शुरू हो गई है। जापान के हमामात्सू में इस रहस्यमयी गोले को पहली बार एक स्थानीय महिला ने देखा, यह एंशु समुद्र तट पर देखा गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि वस्तु 1.5 मीटर व्यास के साथ अपने मार्ग से भटकी वस्तु हो सकती है, क्योंकि यह एक्स-रे परीक्षण में खोखली पाई गई है। विशेषज्ञों ने यह भी दावा किया है कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी उत्तर कोरिया और चीन द्वारा जासूसी के लिए नहीं किया गया है। इसके बजाय, अधिकारियों का मानना ​​​​है कि यह रहस्यमयी वस्तु एक मूरिंग वियऊ हो सकता है। इस गोले की सतह पर दो उठे हुए हैंडल की उपस्थिति के कारण इस बात का संदेह ज्यादा है।
जापानी सशस्त्र बलों और तट रक्षकों को उनकी जांच के लिए तस्वीरें भेजी गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वस्तु वास्तव में क्या है, जबकि कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक और संदिग्ध वस्तु है, जैसा कि हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में देखी गई थी। लोगों का मानना हैकि यह स्पाई बैलून हो सकता है।
इस बीच, समुद्र तट पर रोजाना घूमने वाले एक शख्स ने दावा किया कि यह रहस्यमयी गेंद एक महीने से वहां थी और किसी को समझ नहीं आ रहा है कि यह अचानक एक गर्म मुद्दा क्यों बन गया?

Related Articles

Back to top button