ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
खेल

तीन जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट, विंबलडन में खेल सकेंगे रूस और बेलारूस के खिलाड़ी

रूस और बेलारूस के खिलाड़ी ग्रैंडस्लेम टूर्नामेंट विंबलडन में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखाई देंगे। ऑल इंग्लैंड क्लब ने शुक्रवार को रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर पिछले साल लगाए प्रतिबंध को हटा दिया है। खिलाड़ियों को शर्तां के साथ टूर्नामेंट खेलने की अनुमति मिली है। वे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समर्थन नहीं करेंगे।

ऑल इंग्लैंड क्लब ने कहा कि खिलाड़ी अपने देश रूस और बेलारूस से फंड भी नहीं लेंगे। अन्य टेनिस टूर्नामेंटों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर खेलने की अनुमति दी हुई है। इस साल विंबलडन की शुरुआत तीन जुलाई से होगी। महिला एकल का फाइनल 15 जुलाई और पुरुष एकल का फाइनल 16 जुलाई को होगा।

पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर राष्ट्रीय ध्वज, प्रतीकों के इस्तेमाल और राष्ट्रगान गाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूक्रेन पर हमला करने में बेलारूस भी रूस की मदद कर रहा है। भारत में हुई आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में रूस और बेलारूस के मुक्केबाज अपने-अपने देशों के झंडे के साथ खेले थे। अब विंबलडन ओपन में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति मिली हुई है।

 

Related Articles

Back to top button