ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

बंगाल में रामनवमी के दौरान हिंसा को लेकर तृणमूल  और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर  हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में हुई हिंसा को लेकर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है? यह दिखाने के लिए तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने सबूत के तौर पर वीडियो शेयर किए हैं। गुरुवार को हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर के डालखोला में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट, पथराव की घटनाएं हुई थी। उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियों में आगजनी की थी। तनाव के बाद हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बीजेपी ने कुछ लोगों को दुकानों में तोड़फोड़ करते और रैपिड एक्शन फोर्स  और पुलिस पर पथराव करते हुए वीडियो शेयर किए। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कुछ पुरुषों को लाल घेरे में दिखाया गया है। क्योंकि इन लोगों को रामनवमी के जुलूस में बंदूकें और अन्य हथियार पकड़े हुए देखा जा सकता है।
ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, वीडियो में रामनवमी की रैली में बंदूक लिए हुए लोगों को दिखाया गया है। बीजेपी पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रही है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, एक अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है वह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिलता है और फिर कोलकाता लौटता है। वह अगले दिन एक सार्वजनिक बैठक करता है और कहता है कल टीवी देखें। अगले दिन दंगे होते हैं। आप क्रोनोलॉजी समझिए।
अभिषेक बनर्जी ने बंगाल के बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी की अमित शाह से मुलाकात और अमित शाह के जाने-माने क्रोनोलॉजी समझिए वाले कमेंट पर तंज कसते हुए ये बातें कही।  अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया, बीजेपी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी से हिंसा के मामलों की जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। क्योंकि ये पार्टी राज्य में जांच से बचना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर यहां जांच हुई तो वे पकड़े जाएंगे।
वहीं, बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदू खतरे में हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। बता दें कि ममता बनर्जी राज्य की गृहमंत्री भी हैं।
इस बीच बंगाल में हिंसा की घटनाओं पर गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया। गृहमंत्री अमित शाह ने आज बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार को फोन किया। उन्होंने दोनों ने कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। समझा जाता है कि गृहमंत्री से बातचीत के बाद राज्यपाल जल्द ही हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जुलूस के दौरान कथित रूप से सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए दूसरे राज्यों के गुंडों को काम पर रखा है।

Related Articles

Back to top button