ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

सारा अली खान ने फैंस के साथ शेयर की ‘दोहा’ वेकेशन की खूबसूरत झलक

सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। सारा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ सारा को घूमने का भी बेहद शौक है। वो अक्सर अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने ऑस्ट्रेलिया ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। वहीं, अब उन्होंने अपने दोहा वेकेशन का वीडियो शेयर कर बताया कि वहां पर उनके 24 घंटे कैसे बीते।

देहा में सारा ने इस तरह बिताए अपने 24 घंटे

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सारा ने दोहा वेकेशन की झलक दिखाई है। वीडियो में सारा के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत सारा अपने हाथ जोड़कर नमस्कार करने के साथ करती हैं। इसके बाद वो समंदर किनारे व्यू का मजा लेते हुए कुछ खाती दिखती हैं। फिर वह ब्लैक आउटफिट प​हन कर कार दिखाती हैं और कार का मजा लेती हैं।

सारा अली खान के साथ ​नजर आईं अनन्या पांडे

वीडियो में आगे सारा अली खान के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। दोनों कुछ खाती हुई दिख रही हैं। इसके बाद सारा कई अलग-अलग आउटफिट में नजर आती हैं। वहीं, अनन्या पांडे भी उनके साथ खूबसूरत ड्रेस में नजर आती हैं। दोनों एक साथ फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘दोहा में 24 घंटे’। सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स सारा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ही नहीं सारा की बुआ सबा अली खान ने भी इस पर कमेंट किया है।

Related Articles

Back to top button