ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
उत्तरप्रदेश

दूल्हा-दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर बिजनौर में पेड़ से टकराई, छह लोगों घायल

बिजनौर । एक अन्य घटना में, बिजनौर में शादी के बाद विदा होकर लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। कार पलटने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सभी को कार से सुरक्षित निकालकर दूसरी गाड़ी में बिठा कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। दूल्हे सुमित के अनुसार, वह हिमाचल प्रदेश से स्योहारा के गांव शमशाबाद में बारात लेकर आया था। अपनी पत्नी सोनिया को विदा कराकर कार द्वारा हिमाचल प्रदेश अपने घर जा रहा था। धामपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव चंचल पुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर और खाई में पलट गई।
इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दूल्हा-दुल्हन सहित उसके परिजनों को कार से निकाला। गनीमत यह रही कि कोई बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हुआ लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद दूसरी कार की व्यवस्था कर दुल्हन और परिजनों को आगे हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button