ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
खेल

रोमेलू लुकाकू के गोल से इंटर मिलान को मिली जीत

इटली के क्लब इंटर मिलान ने यूईएफए चैंपियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में पुर्तगाल के क्लब पोर्टो को 1-0 से हरा दिया। इंटर मिलान के लिए बेल्जियम के स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने शानदार गोल किया। दोनों टीमों के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल का दूसरा लेग 15 मार्च को खेला जाएगा। इंटर मिलान की टीम एक गोल के बढ़त के साथ उस मैच में उतरेगी। उसकी नजर 2011 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर है।

पोर्टो की टीम ने मैच में इंटर मिलान को कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ के बाद स्कोर 0-0 था। उसके बाद दूसरे हाफ में भी अंत तक मुकाबला बराबरी का रहा। 78वें मिनट में पोर्टो के ओताविया को मैच से बाहर होना पड़ा। उन्हें मैच में दो बार यलो कार्ड दिखाया गया यानि दो बार चेतावनी मिली। दूसरा यलो कार्ड स्वत: ही रेड कार्ड में तब्दील हो गया। इसके बाद पोर्टो को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। इंटर के लिए लुकाकू ने मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले गोल किया। उन्होंने 86वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

मैनचेस्टर सिटी को नहीं मिली जीत

दूसरी ओर, जर्मनी के क्लब आरबी लाइपजिग का मुकाबला इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी से हुआ। दोनों टीमों के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल का पहला लेग 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सिटी की टीम इस मैच में स्टार खिलाड़ी केविन डी ब्रुइन के बगैर उतरी। डी ब्रुइन बीमार होने के कारण मैच में नहीं उतरे। उनकी अनुपस्थिति में सिटी के अटैक में कमजोरी दिखी।

मैनचेस्टर सिटी के लिए पहला गोल रियाद महरेज ने 27वें मिनट में किया। इसके बाद पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। सिटी की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में आरबी लाइपजिग की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। उसने लगातार हमले किए। इसका फायदा टीम को 70वें मिनट में मिला। डिफेंडर जोको ग्वारडियोल ने हेडर से शानदार गोल किया।

 

Related Articles

Back to top button