ब्रेकिंग
West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम
देश

कल से संसद का शीतकालीन सत्र, सर्व दलीय बैठक में PM Modi भी पहुंचे, सियासी गर्मी दिखने के संकेत

नई दिल्‍ली।  संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। संसद की कार्यवाही सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से चले इसके लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की ओर से बुलाई गई सर्व दलीय बैठक (all party meeting) में विभिन्‍न पार्टियों के दिग्‍गज नेता पहुंचे हैं। इस बैठक में संसद की कार्यवाही को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के मसले पर बातचीत होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, अर्जुन राम मेघवाल समेत विभिन्‍न दलों के नेताओं ने शिरकत की।

ANI

@ANI

Delhi: All party meeting called by Union Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi, ahead of winter session of Parliament, is underway at the Parliament Library Building.

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
See ANI’s other Tweets
कल शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें विपक्षी पार्टियों के नेता पहुंचे थे। विपक्ष के नेताओं ने साफ कहा कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र सरकार के विधायी एजेंडे के नाम रहा था। ऐसे में इस दूसरे सत्र में जनता से जुड़े अहम सवालों को उठाने के लिए अधिक समय दिया जाना चाहिए। इससे साफ हो गया है कि संसद का शीत सत्र में सियासत की गरमी भी नजर आएगी। विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्‍यक्ष से मुद्दों पर बहस के लिए अधिक समय दिए जाने की भी मांग रखी है।

शीत सत्र में दिलचस्प यह रहेगा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद भाजपा से अलग हुई शिवसेना अब विपक्षी खेमे में नजर आएगी। हालांकि, लोकसभा में शिवसेना के 18 सांसदों के बैठने की जगह के बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है। कल हुई स्पीकर की सर्वदलीय बैठक में अंतिम कुछ मिनटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा अध्‍यक्ष से कहा कि बिल पेश करने से पहले परिपाटी के हिसाब से कम से कम दो से तीन दिन पहले सरकार जानकारी दे ताकि उन्‍हें तैयारी करने का मौका मि‍ल सके। इस बार विपक्ष अचानक सदन में बिल लाकर अध्ययन का मौका दिए बिना पारित कराने का रवैया स्वीकार नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button