ब्रेकिंग
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चेतावनी के बाद इंदौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई देवास में कुएं में पत्थर से बंधा हुआ मिला मां और बेटी का शव, उदय नगर थाना क्षेत्र की घटना डैंड्रफ और हेयर फॉल से हैं परेशान, तो इस तरह नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल जंतर-मंतर पर पुराने दिन याद आ गए… केजरीवाल बोले- नवरात्र में मुख्यमंत्री आवास छोड़ आपके घर आकर रह लू... MP: नेपानगर में सेना की ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर लगाए गए थे 10 डेटोनेटर हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम, क्वाड के नेताओं ने की PM मोदी की तारीफ प्राण प्रतिष्ठा के 8 महीने बाद राम मंदिर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, तिरुपति... कानपुर: अचानक बम फटने जैसी आवाज…फैक्ट्री से उठने लगीं आग की लपटें, मची चीख-पुकार; हादसे में 6 की मौत आज जंतर-मंतर पर केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा हाथ में कलावा-गले में भगवा गमछा, 7 शादियां करने वाला जियारूल अरेस्ट

खुले जंगल में नहीं छोड़े जाएंगे चीते, चीता पवन की मौत के बाद सतर्क हुआ प्रबंधन

ग्वालियर। देश में चीतों की धरती कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी शुरू करने की कोशिशों को फिलहाल झटका लगा है। चीते फिलहाल खुले जंगल में नहीं छोड़े जाएंगे। इसकी बड़ी वजह, हाल ही में हुई चीता पवन की मौत है। कूनो प्रबंधन इसको लेकर चिंतित है। अलबत्ता भारत की धरती पर चीते लाए जाने की दूसरी वर्षगांठ 17 को मनाई जाएगी।

सेसईपुरा में इस मौके पर कार्यक्रम होंगे। नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन वन्यप्राणियों के लिए उनका दीदार अभी दूर की कौड़ी लग रहा है। हालांकि चीता सफारी बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। पहली चीता सफारी सेसईपुरा में कूनो नदी के किनारे 50 हेक्टेयर में बनेगी।

दूसरी चीता सफारी विजयपुर क्षेत्र में बनाई जाएगी। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो के भ्रमण के दौरान सेसईपुरा में चीता सफारी तैयार करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे।

इसके लिए 181.17 हेक्टेयर क्षेत्र में चीता सफारी तैयार किए जाने का प्रस्ताव बनाकर सेंट्रल जू अथारिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा था। जिस जगह पर ये सफारी बनाई जाएगी, उसमें 124.94 हेक्टेयर वन भूमि और 56.23 हेक्टेयर भूमि राजस्व की शामिल रहेगी। एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी तैयार किया जा रहा है।

केंद्र से मांगे 20 करोड़

मध्य प्रदेश में चीता रहवास परियोजना के लिए प्रदेश के वन विभाग ने केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से 19 करोड़ 76 लाख 81 हजार रुपये की सहायता राशि मांगी है। इस राशि से कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

अब गांधी सागर में चीतों को बसाया जाना है। मप्र सरकार ने केंद्र से कूनो के लिए 10 करोड़ रुपये एवं गांधी सागर के लिए नौ करोड़ 76 लाख 81 हजार रुपये की मदद मांगी है।

2022 में लाए थे चीते

बता दें कि 2022 में नामीबिया से आठ और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्म दिन 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए चीतों में बाड़े में छोड़ा था।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चेतावनी के बाद इंदौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई     |     देवास में कुएं में पत्थर से बंधा हुआ मिला मां और बेटी का शव, उदय नगर थाना क्षेत्र की घटना     |     डैंड्रफ और हेयर फॉल से हैं परेशान, तो इस तरह नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल     |     जंतर-मंतर पर पुराने दिन याद आ गए… केजरीवाल बोले- नवरात्र में मुख्यमंत्री आवास छोड़ आपके घर आकर रह लूंगा     |     MP: नेपानगर में सेना की ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर लगाए गए थे 10 डेटोनेटर     |     हिंद महासागर में भारत की भूमिका अहम, क्वाड के नेताओं ने की PM मोदी की तारीफ     |     प्राण प्रतिष्ठा के 8 महीने बाद राम मंदिर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, तिरुपति के लड्डू विवाद पर क्या बोले?     |     कानपुर: अचानक बम फटने जैसी आवाज…फैक्ट्री से उठने लगीं आग की लपटें, मची चीख-पुकार; हादसे में 6 की मौत     |     आज जंतर-मंतर पर केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’, कर सकते हैं बड़ी घोषणा     |     हाथ में कलावा-गले में भगवा गमछा, 7 शादियां करने वाला जियारूल अरेस्ट     |