ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
खेल

प्री क्वार्टरफाइनल का ड्रॉ जारी, किससे होगा मैनचेस्टर यूनाइटेड-आर्सेनल और रोमा का मुकाबला

यूईएफए यूरोपा लीग (UEFA Europa League) के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों का ड्रॉ जारी हो गया है। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना स्पेन के क्लब रियल बेटिस से होगा। वहीं, इंग्लिश प्रीमियर लीग में शीर्ष पर काबिज आर्सेनल का मुकाबला पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिंग सीपी से होगा। छह बार यूरोपा लीग जीतने वाली सेविला की टीम फेनारबाचे से होगा।

स्विट्जरलैंड के न्योन स्थित यूईएफए के मुख्यालय में शुक्रवार (24 जनवरी) को ड्रॉ जारी किया गया। प्री-क्वार्टर फाइनल में भी दो लेग होंगे। दोनों टीमें अपने-अपने होमग्राउंड पर एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। दो मैचों के स्कोर को जोड़कर नतीजा निकलेगा। पहले लेग के मुकाबले नौ मार्च को खेले जाएंगे। उसके बाद दूसरा लेग 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

ड्रॉ में 16 टीमों को शामिल किया गया। आठ यूरोपा लीग ग्रुप राउंड के विजेताओं को सीडेड (वरीयता प्राप्त) पॉट में रखा गया। वहीं, नॉकआउट राउंड प्ले-ऑफ से आगे बढ़ने वाली आठ टीमें अनसीडेड पॉट में थीं। एक ही एसोसिएशन के क्लब एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेल सकते। प्री-क्वार्टरफाइनल में जीतने वाली आठ टीमें क्वार्टरफाइनल में खेलेंगी।

किस टीम का किससे मुकाबला: 

यूनियन बर्लिन बनाम यूनियन सेंट गिलोइस
सेविला बनाम फेनारबाचे
युवेंटस बनाम फ्राइबर्ग
लेवरकुसेन बनाम फेरेनक्वारोस
स्पोर्टिंग सीपी बनाम आर्सेनल
मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम रियल बेटिस
रोमा बनाम रियल सोसिदाद
शाख्तार बनाम फेयेनोर्ड

नॉकआउट राउंड प्लेऑफ में जीतने वाली टीमें

नॉकआउट राउंड प्ले-ऑफ में सेविला ने पीएसवी को 3-2, युवेंटस ने नेन्ट्स को 4-1, स्पोर्टिंग ने मिडटिलैंड को 5-1 और लेवरकुसेन ने मोनाको को 5-5 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया। वहीं, यूनियन बर्लिन ने अजाक्स को 3-1, रोमा ने आरबी साल्जबर्ग को 2-1, शाख्तार डोनेत्स्क ने रेनेस को 3-3 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में 5-4 और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बार्सिलोना को 4-3 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 16 टीमों में सेविला, युवेंटस, आर्सेनल, मैनचेस्टर यूनाइटेड और रोमा खिताब जीतने की दावेदार हैं।

 

Related Articles

Back to top button