ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मनोरंजन

फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया ने जमकर किया डांस

गीतकार जावेद अख्तर के 26/11 पर लाहौर में दिए गए बयान के बाद से ही पाकिस्तानी सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस मामले पर खूब चर्चा कर रहे हैं। पाकिस्तानी सितारों को उनके ही घर में उनके देश के लिए दिया गया गीतकार का बयान रास नहीं आया, तो दूसरी ओर पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर पर आरआरआर के गाने नाटू नाटू का खुमार चढ़ा है। एक्ट्रेस का नाटू नाटू पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया हानिया आमिर का यह वीडियो किसी शादी के दौरान का है, जिसमें पाक सिनेमा के कई सितारे देखने को मिल रहे हैं। हनिया सफेद स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के शरारा में नजर आ रही हैं। इसके साथ हानिया ने अपनी चोटी में गजरे लगा रखे हैं। वहीं, नाटू नाटू पर एक्ट्रेस जमकर डांस कर रही हैं, जिसमें अभिनेता सबूर अली भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर हानिया के इस डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हनिया के बारे में एक फैन ने लिखा, ‘ओह यह कितना शानदार लग रहा है, वह अपने स्नीकर्स के साथ कितनी कंफर्टेबल हैं और शानदार डांस कर रही हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि यह डांस कम एक्सरसाइज ज्यादा लग रहा है। डांस फ्लोर भी लगा रहा है कि टूट जाएगा।

बता दें कि हानिया आमिर अक्सर ही सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय फिल्मों के लिए अपने प्यार को साझा करती हैं। पिछले महीने भी अभिनेत्री ने अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें वे दोनों जूनियर एनटीआर और राम चरण के नाटू नाटू के हुक स्टेप करती नजर आ रही थीं। वहीं, आरआरआर का गाना नाटू नाटू ऑस्कर में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। इसके अलावा यह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुका है।

Related Articles

Back to top button