ब्रेकिंग
पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर ह... सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर हत्या

बालाघाट: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से सटे इलाके में दीपावली के पावन पर्व के दौरान एक अत्यंत दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मूल रूप से पुणे की रहने वाली 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर (सैयद) की महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट के पास धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वर्षा की पीठ पर चाकू से चार गहरे वार किए। खून से लथपथ हालत में परिजन उन्हें तुरंत बालाघाट जिले के खैरलांजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर इस घटना को लूटपाट के दौरान अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

पुणे में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत थीं मृतका, 2024 में किया था प्रेम विवाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पुणे निवासी वर्षा तुरकर (पत्नी समर सैयद, उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वर्षा पुणे में एयर होस्टेस के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने वर्ष 2024 में समर सैयद के साथ प्रेम विवाह किया था और वे पुणे में ही रह रही थीं। उनकी ढाई साल की एक मासूम बेटी भी है। दीपावली के अवसर पर वर्षा अपनी बेटी के साथ बालाघाट जिले के किन्ही स्थित अपने मायके आई हुई थीं।

नदी तट के जंगल की तरफ घूमने जाने के दौरान हुआ हमला, बहनोई को दी गई लूट की सूचना

विवरण के अनुसार, अपनी पढ़ाई के दौरान वर्षा की पहचान गोंदिया निवासी रितेश अग्रवाल से हुई थी। बीते 14 नवंबर को रितेश किन्ही आया था और शाम के समय वर्षा उसके साथ महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी तट पर मंदिर के पास जंगल की ओर घूमने गई थी। शाम करीब 6 बजे रितेश ने वर्षा के बहनोई अश्विनी उर्फ पप्पू पटले (निवासी नवेगांव) को फोन पर संपर्क कर बताया कि उनके साथ लूटपाट की घटना हुई है और कुछ अज्ञात बदमाशों ने वर्षा पर चाकू से हमला कर दिया है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, दौनीवाड़ा पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

सूचना मिलते ही बहनोई अश्विनी और अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे और गंभीर रूप से जख्मी वर्षा को लेकर खैरलांजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ शाम लगभग 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चूंकि यह घटनास्थल महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए खैरलांजी पुलिस ने फौरन वहां की स्थानीय पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। दौनीवाड़ा पुलिस ने घटना के वक्त मृतका के साथ मौजूद रहे रितेश अग्रवाल और उनके बहनोई अश्विनी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया है तथा पुलिस दोनों के बयानों की सत्यता की पुष्टि करने के साथ ही कथित लूटपाट की थ्योरी की भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, पिता ने की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खैरलांजी अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए केस डायरी महाराष्ट्र की दौनीवाड़ा पुलिस को प्रेषित की जा रही है। 15 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी ओर, मृतका के पिता धुरंलाल तुरकर ने अपनी बेटी की इस संदिग्ध हत्या की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाए जाने की पुरजोर मांग की है।

Related Articles

Back to top button