ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
विदेश

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने दहल सरकार से समर्थन वापस ले लिया

काठमांडू । नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता अभी बनी हुई है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार से समर्थन वापस ले लिया। साथ ही सरकार से बाहर निकलने का फैसला किया। नेपाली कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल को मैदान में उतारने का फैसला किया। पौडेल को 8 दलों के नए गठबंधन का समर्थन प्राप्त होगा। 78 साल के पौंडेल का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहां विद्या देवी भंडारी की जगह लेने वाले हैं।
नेपाल के आठ राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता पौड्याल का समर्थन करने का फैसला किया। समर्थन करने वाले आठ राजनीतिक दलों में नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओवादी, सीपीएन-यूनीफाइड सोशलिस्ट, राष्ट्रीय जनता पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जनमत पार्टी शामिल हैं। सभी दलों ने संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार को राष्ट्रपति पद के लिए वोट देने का फैसला किया।

 

Related Articles

Back to top button