देश
कर्नाटक में चुनाव आयोग ने की छापेमारी, एक मतदान केंद्र से जब्त किए 53 प्रेशर कुकर

बेंगलुरु। चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने मतदान केंद्र होसोटे (बैंगलोर ग्रामीण जिला) में एक घर से 53 प्रेशर कुकर जब्त किए। दअसल स्क्वाड को सूचना मिली थी कि मतदाताओं को कुकर वितरित किए जा रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को छापेमारी कर इन्हें जब्त कर लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक में 5 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। 5 दिसंबर को वोटिंग होने के बाद 9 दिसंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। 11 नवंबर से ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।






