ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

आईटी कंपनियां 30,000 से 40,000 मिड-लेवल स्टॉफ की कर सकती है छंटनी: मोहनदास पई

बेंगलुरु। अर्थव्यवस्था में सुस्ती की मार अब आईटी कंपनियों के मिड-लेवल कर्मचारियों पर पड़ने वाली है। आईटी कंपनियां 30,000 से 40,000 मिड-लेवल स्टॉफ की छंटनी कर सकती है। भारत की इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनियां सुस्ती के चलते इसी साल इन कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। आईटी इंडस्ट्री के अनुभवी टीवी मोहनदास पई ने सोमवार को यह बात कही है।

पई ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ से कहा, ‘पश्चिम में सभी सेक्टर्स की तरह ही, इंडिया में भी जब एक सेक्टर परिपक्व होता है, तो उसमें मध्यम श्रेणी के ऐसे की कर्मचारी होते हैं, जो अपने पारिश्रमिक के बराबर योगदान नहीं देते हैं।’

उन्होंने कहा कि जब कंपनी तेजी से विकास कर रही हो, तो प्रमोशन ठीक है, लेकिन जब सुस्ती हो, तो कंपनियों को अपने पिरामिड्स को रिसेट करना पड़ता है और छंटनी भी करनी पड़ती है। पई ने कहा कि यह हर पांच सालों में बार-बार चलता रहता है।

आरिन कैपटल एंड मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेज के चेयरमैन पई ने कहा, ‘कोई भी मोटा वेतन पाने का हकदार नहीं है, जब तक कि वह परफॉर्म नहीं करता…सही? आपको योगदान देना ही होता है। नौकरियां गंंवाने वाले मिड-लेवल के कर्मचारियों की संख्या पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक साल में पूरी इंडस्ट्री में 30,000 से 40,000 कर्मचारी अपनी नौकरी गवां सकते हैं।

हालांकि, पई ने कहा कि नौकरियां गवांने वाले अगर विशेषज्ञ हैं, तो करीब 80 फीसद लोगों को इंडस्ट्रीज में जॉब के मौके मिलेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button