ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
मध्यप्रदेश

इंदौर में भारतीय खिलाड़‍ियों ने जमकर किया अभ्यास, महाकाल का लिया आशीर्वाद

उज्जैन     भारतीय टीम भले ही बार्डर गावस्कर ट्राफी में अपराजेय स्थिति में है, लेकिन अब भी टीम प्रबंधन प्रयास में कमी नहीं रख रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को होलकर स्टेडियम में तेज धूप के बीच करीब तीन घंटे अभ्यास किया। टीम प्रबंधन का ध्यान केएल राहुल पर रहा, जो खराब दौर से गुजर रहे हैं। इसके पहले राहुल रविवार को पत्नी अथिया के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। सोमवार सुबह क्रिकेटर अक्षर पटेल पत्नी के साथ महाकाल के भस्मारती दर्शन किए और पूजन किया। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। तीसरा मुकाबला एक मार्च से खेला जाना है। भारतीय टीम तय समय से करीब एक घंटा पहले ही स्टेडियम पहुंची और अभ्यास प्रारंभ कर दिया। टीम प्रबंधन का ध्यान केएल राहुल पर था, जिनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। राहुल ने स्टेडियम के छोर पर बनी दो अलग-अलग नेट्स पर एक घंटे से ज्यादा पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाजों का ज्यादा सामना किया। नेट्स पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजी राहुल ने ही की। अभ्यास के बाद वे विराट कोहली के पास गए और दोनों के बीच बहुत लंबी चर्चा चली।

आलोचकों के निशाने पर केएल राहुल

रन नहीं बना पाने के कारण केएल राहुल आलोचकों के निशाने पर हैं। राहुल के लिए इस बात से आत्मविश्वास बढ़ सकता है कि होलकर स्टेडियम में उनका बल्ला खूब चला है। वे यहां वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 49 गेंद पर 89 रनों की पारी खेल चुके हैं जबकि वर्ष 2020 में श्रीलंका के ही खिलाफ 32 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी। होलकर स्टेडियम में टी-20 मैचों में तीसरी सबसे बड़ी पारी (89 रन) खेलने वाले बल्लेबाज राहुल ही हैं। उनसे आगे रोहित शर्मा (118 रन) और रिली रोसेयू (नाबाद 100 रन) हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट बहुत अलग होता है।

विराट ने भी खूब चलाया बल्ला

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शुरुआत में ही करीब एक घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने चारों दिशाओं में शाट लगाए। अपना अभ्यास पूरा होने के बाद वे टीम से पहले ही होटल लौट गए। चाइनामैन कुलदीप यादव ने भी लंबे समय तक नेट्स पर गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज उमेश यादव और मुहम्मद सिराज दूसरी नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे थे। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का ध्यान पिच पर भी था।

सुबह चार बजे भगवान महाकाल की भस्मआरती में शामिल होने पहुंचे राहुल और अथिया

वक्त बड़ा बलवान होता है। कभी अपनी जीवनशैली और विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहे केएल राहुल अब अपने खराब फार्म के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं। बुरे वक्त में व्यक्ति को भगवान याद आते हैं। तीसरे टेस्ट के लिए केएल राहुल इंदौर आए हैं। रविवार सुबह चार बजे जब पूरी टीम गहरी नींद में थी, तो राहुल उज्जैन में भगवान महाकाल की भस्मआरती में शामिल होने पहुंचे। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार तड़के चार बजे भस्मआरती के दौरान राहुल के साथ पत्नी अथिया शेट्टी भी थीं। दोनों ने दो घंटे नंदी मंडपम में बैठकर आरती दर्शन किए। आरती के बाद उन्होंने पं. संजय पुजारी व पं. आशीष पुजारी के आचार्यत्व में गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। हाल ही में केएल राहुल और अथिया का विवाह हुआ है।

Related Articles

Back to top button