ब्रेकिंग
Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ... Panipat Crime News: बापौली में युवक को कार से कुचलने और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 5 ...
मध्यप्रदेश

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस विधायक हल लेकर पहुंचे

भोपाल ।   मप्र विधानसभा का बजट राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से प्रारंभ हो गया। एक मार्च को शिवराज सरकार अपने वतर्मान कार्यकाल का अंतिम बजट प्रस्तुत करेगी। इससे पहले 28 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा।

कांग्रेस नेता हल लेकर विधान सभा पहुंचे

विधानसभा परिसर में हल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी पुलिस ने दरवाजे पर रोका, पटवारी ने कहा कि सरकार ने यह वादा किया था किसानों की आय दोगुनी करेंगे लेकिन किसानों की हालत खराब है उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा है हम किसानों के मुद्दे को लेकर सदन में आवाज उठाएंगे पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि सरकार के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है महंगाई बेरोजगारी सहित कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार से सदन में जवाब मांगा जाएगा

राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। इसमें आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के प्रयासों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। विभिन्न विभागों में रिक्त एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभ की गई भर्ती प्रक्रिया, निवेश को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में आयोजित की गई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जी 20 की बैठकों के सफल आयोजन, चीतों की वापसी, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आयोजित किए गए रोजगार मेले, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान, विकास यात्रा, सहित विभिन्न विकास संबंधी योजनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा। सत्र के दौरान औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए किए गए संशोधन, नगर पालिक विधि संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। विधायकों ने विभिन्न विषयों पर तीन हजार 704 प्रश्न पूछे हैं।

सीएम शिवराज ने उमा भारती से की मुलाकात

नई आबकारी नीति घोषणा के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान उमा भारती से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत चली।

Related Articles

Back to top button