ब्रेकिंग
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 'ब्रांड योगी' और सुशासन का जीवंत प्रमाण, CA पवन ... Kanker News: कांकेर में सरंगपाल महानदी पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, मोपेड और मोबाइल छोड़कर नदी में ... Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में 60,000 करोड़ का कारोबार होगा ... MMDR Act 2026: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, गिनाए संशोधन कानून के फायदे Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ...
मनोरंजन

शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर अरबाज ने उठाए सवाल

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म मेकर अरबाज खान ने हाल ही में अपने नए टॉक शो ‘द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान’ को शुरू किया है। इस शो में वह फिल्मी सितारों से बातचीत करते हैं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में नए-नए खुलासे करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने कहा कि इस शो को अमिताभ बच्चन और सलमान खान ज्यादा अच्छे से होस्ट कर सकते हैं। जबकि अरबाज ने शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे पर वह नाइसनेस और नेचुरलिज्म नहीं ला सकते हैं।

सलमान और अमिताभ की तारीफ की
अरबाज खान के इस शो में कई बॉलीवुड सितारे नजर आ चुके हैं, जिनमें हेलन और जावेद अख्तर भी शामिल हैं। शो में अरबाज ने इन सितारों से जो भी पूछा उसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो होस्टिंग को लेकर शाहरुख खान के बारे में कुछ बात की है। अरबाज ने कहा, सलमान खान ने दस का दम से बाउंस किया और अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति को शानदार तरीके से होस्ट करते हैं। यहां तक कि इन टेलीविजन रियलिटी शो के बाद उनका फिल्मी करियर भी फिर से रिवाइव्ड हो गया, लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं कर पाए।

शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल्स पर उठाए सवाल
अरबाज खान ने दावा किया कि होस्टिंग में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन की बराबरी नहीं कर पाए। बता दें कि केबीसी का एक सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन उस शो को ज्यादा टीआरपी  नहीं मिली थी। वहीं जब-जब अमिताभ बच्चन ने शो होस्ट किया तब-तब शो खूब पसंद किया गया है। अरबाज खान ने कहा, ‘मुझे लगता है वो टीवी पर वैसी नाइसनेस और नेचुरलिज्म नहीं दिखा पाए। लोगों को शायद वह फेक और दिखावटी लगे होंगे। बात यह है कि आप टीवी पर फेक नहीं हो सकते, या तो फिर आपको अमिताभ बच्चन की तरह ज्यादा स्मार्ट होना पड़ेगा’।

कम हो गई थी केबीसी की टीआरपी
अरबाज ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन अपनी ऑडियन्स को जानते हैं और समझते हैं, लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं कर सके’। बता दें कि जब शाहरुख खान ने केबीसी को होस्ट करना शुरू किया था, तब कई लोगों ने इस शो को देखना छोड़ दिया था।

 

Related Articles

Back to top button