ब्रेकिंग
Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि... Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गं... Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प... Neymar News: ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडि... Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान...
दिल्ली/NCR

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के पहुंचने से मची अफरातफरी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के पास अफरातफरी मच गई और पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले गया। ‘आप’ के प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की, पुलिस ने अपने कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात करके और अवरोधक लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। हालांकि, जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की जिद की और अवरोधकों पर चढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनमें से कई को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मी आप कार्यकर्ताओं को बस में धकेलते नजर आए। पार्टी कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 10-15 बसें थी।

‘आप’ विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमारे नेताओं पर हर दिन झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सबूत नहीं मिल रहे तो लोगों को जेलों में डाल रहे हैं।” भारद्वाज और पार्टी की एक अन्य विधायक आतिशी विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में भारद्वाज और विधायक ऋतुराज झा सहित कई ‘आप’ नेता हथकड़ी लगाए नजर आए। ‘आप’ विधायक, नेता और कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए हुए थे और ‘मनीष सिसोदिया जिंदाबाद’ और ‘शिक्षा मंत्री जीतेंगे’ के नारे लगा रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है और किसी को भी प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ‘आप’ कार्यालय के बाहर भी अफरातफरी मच गई। वहां भारी संख्या में पुलिस और सीएपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया को शराब की बिक्री से संबंधित आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button