ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

इंदौर का है सरफराज मेमन, जिसको लेकर एनआइए ने जारी किया है अलर्ट

इंदौर ।   राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने सरफराज मेमन नाम आतंकी को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह इंदौर के चंदन नगर इलाके की ग्रीन पार्क कालोनी का रहने वाला बताया गया है। एनआइए ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजकर सरफराज मेमन को लेकर अलर्ट जारी कर इसे खतरनाक बताया, इसके बाद मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को इसकी सूचना दी। एनआइए ने जो अलर्ट जारी किया है उसके अनुसार सरफराज पाकिस्तान, चीन और हांगकांग में ट्रेनिंग लेकर आया है और अभी मुंबई में इसके होने की आशंका जताई गई है।

बड़े हमला करने की फिराक में

जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग लेकर लौटा सरफराज मेमन देश में बड़ा हमला करने की फिराक में घूम रहा है। एनआइए ने सरफराज का पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कापी ई-मेल पर मुंबई पुलिस को भेजी। मुंबई पुलिस इसकी सूचना तुरंत इंदौर पुलिस को दी और सरफराज का पता बताया। मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद इंदौर पुलिस भी इसके बारे में जानकारी निकालने में जुट गई है।

सिमी का गढ़ रहा है मालवा अंचल

प्रतिबंधित संगठन सिमी मालवा अंचल में काफी एक्टिव रहा है, यहां से इसके कई सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। हाल ही में इंदौर सहित मालवा अंचल के शहरों में पीएफआइ पर भी कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Back to top button