ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

डेंगू पीड़ित महिला की मौत, अस्पताल को भेजा नोटिस

रायपुर: राजधानी में समता कॉलोनी निवासी डेंगू पीड़ित महिला की मौत हो गई। पचपेड़ी नाका के पास स्थित बड़े प्राइवेट अस्पताल में पीड़िता तीन दिनों से भर्ती थी। डेंगू एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इधर, मामले में महिला का एंटीजन रिपोर्ट के बाद भर्ती होने पर एलाइजा टेस्ट के लिए नहीं भेजे जाने पर अस्पताल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कहा गया है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के बाद न तो उसकी जानकारी दी गई। और न ही एलाइजा टेस्ट कराया गया है। इसे लेकर अस्पताल को नोटिस भेजा गया है। इससे पहले भी डेंगू से मौत के मामले में अस्पताल को नोटिस भेजकर स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार का जुर्माना लगाया था। बता दें कि राजधानी में अब तक 300 से अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि डेंगू एंटीजन टेस्ट कराने के बाद उनका एलाइजा टेस्ट कराना अनिवार्य है। प्राइवेट अस्पतालों को डेंगू के मरीज भर्ती करने पर उसकी जानकारी तुंरत देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल भेजने के निर्देश दिए हैं। यदि अस्पतालों द्वारा जानकारी समय पर नहीं दी जाती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

डेंगू से निपटने को आठ हजार से अधिक घरों का सर्वे कर निगम ने वसूला छह सौ जुर्माना

रायपुर शहर में फैले डेंगू के प्रकोप पर काबू पाने के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य अमला लगातार सभी दस जोनों में घर-घर जाकर सर्वे करने का काम कर रहा है। रविवार को भी टीम ने आठ हजार चार सौ सत्रह घरों का सर्वे पूरा कर डेंगू पर नियंत्रण पाने स्वास्थ्य अमले फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया। इस अभियान में कई घरों के कूलरों में जमा पानी को खाली करवा कर लोगों को सख्त हिदायत दी गई।

इस दौरान छह सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण पाने स्वास्थ्य अमला फागिंग और एंटी लार्वा अभियान चला रहा है। जिन बस्तियों में डेंगू फैलने का खतरा है, वहां पर विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है।

घर-घर जाकर मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान में घरों के विंडो कूलरों में मच्छर का लार्वा, जमा पानी में मिलने पर संबंधित मकान मालिकों को चेतावनी देकर जुर्माना भी किया जा रहा है। विंडो कूलरों में जमा पानी खाली करके उसे सुखाकर केमिकल दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button