ब्रेकिंग
Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ... Bilaspur Court Decision: बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी सजा; कोर्ट का बड... Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर...
राज्य

माओवादियों ने जंगल में किया आईईडी ब्लास्ट, एक घायल, एक व्यक्ति की मौत

झारखंड में माओवादियों ने बुधवार सुबह आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया। इस धमाके की चपेट में आकर एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने इस घटना को पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने यह आईईडी चुंद्री जंगलों के करीब इचाहातु गांव में लगाया था। मृतक की पहचान कृष्ण पूर्ति के तौर पर हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धमाके में उसकी जान चली गई। उसकी पत्नी नंदी को भी गंभीर चोटें आई हैं। धमाके के बाद सुरक्षाबलों का जत्था इलाके में पहुंचा। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button