ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
मनोरंजन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब अदाकारी के साथ दिमाग का भी कमाल दिखाएंगी

बॉलीवुड की देसी गर्ल ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और इसमें दो राय नहीं है कि अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली है। भारत में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री इस समय हॉलीवुड पर राज कर रही हैं। प्रियंका के पास इस समय बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक जहां बहुप्रतीक्षित ओटीटी प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ है, वहीं अभिनेत्री के पास एक और रोमांचक प्रोजेक्ट है और अंदाजा लगाइए क्या? प्रियंका अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत एक वेब सीरीज का निर्माण भी करने जा रही हैं।

इस सीरीज में दिखेंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’ के अपने फर्स्ट लुक से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और जहां प्रशंसक इस सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने अपनी अगली डिजिटल सीरीज साइन कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की यह वेब सीरीज तान्या सेल्वारत्नम के संस्मरण ‘अज्यूम नथिंग’ पर आधारित होगी। प्रियंका चोपड़ा से इसमें मुख्य भूमिका निभाने को लेकर बातचीत चल रही है।

अभिनय के साथ-साथ निर्माता भी होंगी प्रियंका

प्रियंका इस सीरीज में न केवल अभिनय करेंगी बल्कि अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत इसका निर्माण भी करेंगी। अपनी बुक में सेल्वारत्नम ने न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल एरिक श्नाइडरमैन, जो  महिलाओं के अधिकारों के वकील के साथ डेटिंग करते समय आई दिक्कतों के बारे में बताया गया है। इसी के कारण एरिक श्नाइडरमैन का करियर खत्म होना शुरू हुआ था। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही सीरीज की स्टार कास्ट को लेकर कुछ ज्यादा अपडेट मिला है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

फिलहाल, प्रियंका अपनी रोमांटिक एंटरटेनर ‘लव अगेन’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन स्टारर ‘लव अगेन’, 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रियंका की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही प्रियंका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित, इस रोड ट्रिप ड्रामा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Related Articles

Back to top button