ब्रेकिंग
Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र...
दिल्ली/NCR

सुकेश ने की अधिकारियों से मंडोली जेल का सीसीटीवी वीडियो लीक होने पर शिकायत

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का बीते दिनों के सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ऐश की जिंदगी जीता हुआ दिख रहा है। अब जानकारी आ रही है कि सुकेश ने अपनी सीसीटीवी वीडियो लीक होने के बाद एलजी को शिकायत दी है।

सुकेश के अधिवक्ता ने जेल अधिकारियों को लिखा पत्र

सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल से अपना सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद महाठग ने दिल्ली के एलजी से एक पत्र लिख कर शिकायत की है। महाठग के अधिवक्ता ने अपने पत्र में लिखा, “मेरे मुवक्किल श्री सुकेश चंद्र शेखर एक अंडर ट्रायल कैदी है जो न्यायिक हिरासत में मंडोली जेल में बंद है। मेरे मुवक्किल  ने 27 फरवरी को मुलाकात के दौरान जेल से लीक हुए सीसीटीवी फुटेज के बारे में एक लिखित शिकायत सौंपी है।” अधिवक्ता ने जेल अधिकारी दीपक शर्मा और जय सिंह से शिकायत पर जल्द-से-जल्द उचित कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।

पिछले महीने सामने आया था वीडियो

जेल से वायरल हुए 2 मिनट 53 सेकंड के इस वीडियो में ठग सुकेश चंद्रशेखर फूट-फूटकर रोता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही इस सीसीटीवी वीडियो में छापेमारी के दौरान सुकेश की सेल से पकड़े गए लग्जरी सामान को भी दिखाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मंडोली जेल प्रशासन के हवाले से यह वीडियो जारी किया था।

इस संबंध में जेल अधिकारी ने कहा कि वीडियो लीक करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जेल प्राधिकरण जांच करेगा और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जिसने सुकेश चंद्रशेखर का सीसीटीवी फुटेज लीक किया। यह वीडियो पिछले साल दिसंबर माह का बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button