ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
उत्तरप्रदेश

सपा एमएलसी नरेश उत्तम पटेल का सवाल, पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन न करने की वजह बताए सरकार

लखनऊ | सपा एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने बजट चर्चा के दौरान विधान परिषद में पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में सरकार ने बोर्ड गठन के लिए बजट का भी इंतजाम किया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। इसी तरह तुलसीदास, सूरदास एवं केशवदास अकादमी का भी गठन नहीं हो पाया है।

पटेल ने कहा कि बजट को भारी भरकम बताया जा रहा है, जबकि पिछले बजट का 55 फीसदी ही खर्च हो पाया है। सरकार बताए कि पिछले साल का बजट अभी तक खर्च क्यों नहीं कर पाई? उन्होंने निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना में गाइडलाइन नहीं बनाए जाने, पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का अभी तक मनोनयन नहीं होने पर भी जवाब मांगा।

सपा एमएलसी ने कहा सत्ता पक्ष छात्रों को लैपटॉप एवं टैबलेट देने का दावा कर रहा है, लेकिन अभी तक टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण के बजट में पांच हजार करोड़ की कमी करने का भी मुद्दा उठाया।

हर वर्ग को मिला फायदा, सपा नजरिया बदले : चौधरी
भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार के बजट से हर वर्ग को फायदा मिला है। सपा सदस्यों को यह दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों के तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाएं घर से बाहर निकल रही हैं। बारात घर बनाए जा रहे हैं। एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि सरकार महिलाओँ के कल्याण के लिए कई योजनाएं लेकर आई है।

Related Articles

Back to top button