ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

करेली में गुड़ भट्टी पर युवक की हत्या, गुड़ के पारे पर रक्तरंजित मिला शव

नरसिंहपुर ।  जिले के करेली के रांकई से लगी एक गुड़ भट्टी में सो रहे एक युवक की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।गुरूवार की सुबह घटना की जानकारी लगने पर करेली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मृतक का शव रक्तरंजित हालत में पुलिस को भट्टी पर रखे गुड़ के पारों पर बिछी तिरपाल के ऊपर मिला।पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो मृतक के साथ रात को भट्टी पर था और अचानक गायब हो गया है। घटना में करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम रांकई के पास अमर सिद्धिक की गुड़ भट्टी है।अमर अपने स्वजनों को हज यात्रा के लिए छोड़ने मुंबई गया था। उसने भट्टी पर रहने के लिए अपने रिश्तेदार मुरीदुल हसन उर्फ गुडबल पिता नुरूल हसन 32 को बोला था। बुधवार की रात मुरीदुल और अमर सिद्धिक के पिता जब्बार की बुआ का लड़का शेख मुबारक भट्टी पर थे। भट्टी पर रहने वाले खेतीहर श्रमिकों ने पुलिस को बताया रात करीब साढ़े 12 बजे मुरीदुल सोकर उठा था। सुबह जब अमर को लेने के लिए बाइक लेने उसका साथी भट्टी पर पहुंचा तो पता चला कि मुरीदुल का शव गुड़ के पारे के ऊपर बिछी तिरपाल पर रक्तरंजित हालत में पड़ा है। घटना की थाना प्रभारी सहित टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के बाद गायब शेख जब्बार का पता लगा रही है कि वह अचानक कहां चला गया और उसके गायब होने की वजह क्या है। घटना की जानकारी लगने पर एएसपी सुनील शिवहरे भी मौके की जांच करने पहुंच रहे हैं।

स्वजनों का इकलौता सहारा था

बताया जाता है कि अपने स्वजनों का एकमात्र सहारा था जिसके कंधो पर ही परिवार की गुजर बसर करने की जिम्मेदारी थी। दो बेटियां हैं जिसमें एक बेटी का जन्म तीन दिन पहले ही हुआ है। वहीं एक बहन की शादी की जिम्मेदारी भी उसे निभानी थी। घटना से ग्राम के लोग भी शोक मना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button