ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

शुरूआती चुनाव रुझानों में त्रिपुरा में भाजपा, मेघालय में एनपीपी आगे

नई दिल्ली। त्रिपुरा, नागालैंड तथा मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों के लिए गुरूवार सुवह से वोटों की गिनती जारी है। इसके साथ तीनों राज्यों से शुरूआती रुझान आने लगे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार त्रिपुरा में भाजपा 28 सीटों पर, मोथा पार्टी 11 सीटों पर तथा कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही भाकपा (मार्क्सवादी) 11 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 19 सीटों से आगे चल रही है। इससे लगने लगा है कि त्रिपुरा और नागालैंड में फिर से भाजपा के एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जबकि मेघालय में हंग विधान सभा के आसार हैं। त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार भाजपा गठबंधन सरकार बनने के संकेत मिलने लगे हैं। त्रिपुरा में भाजपा अपने सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी और गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं नागालैंड में भी फिर से भाजपा गठबंधन सरकार की वापसी होती दिख रही है।
मेघालय में चुनाव से पहले भाजपा ने सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी एनपीपी के मुख्यमंत्री कॉनरोड संगमा का साथ छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। यहां भाजपा को पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं, लेकिन राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button