ब्रेकिंग
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन का काउंटडाउन शुरू: मात्र 3.5 घंटे में पूरा होगा सफर, रेलवे ने दी बड़ी खुश... महाराष्ट्र मर्डर मिस्ट्री: सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, पुल... क्राइम न्यूज़: रील बनाने से रोका तो पति को उतारा मौत के घाट, लाश के पास ही पत्नी ने पी बीयर और किया ... Weather Update: दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें यूपी-राजस्थान के मौसम का ... मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;...
देश

अमरनाथ यात्रा में इस बार कुछ नया करने की तैयारी

जम्मू: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अमरनाथ यात्रा मार्गों से बर्फ को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है। उसने बालटाल से दोमेल तक सड़क के निर्माण की कवायद आरंभ की है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों के बाद बीआरओ इस सड़क को बैटरी कार चलाने लायक बनाना चाहता है।

यह पहली बार है कि बीआरओ को ऐसा काम सौंपा गया है जिसके लिए उसने पिछले तीन दिनों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया हुआ है। बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक, वे अप्रैल के अंत तक अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों – बालटाल से दोमेल और चंदनवाड़ी – से बर्फ को हटा लेना चाहते हैं। ताकि उसके बाद ऑल वेदर रोड (सभी मौसम में सुलभ सड़क) का निर्माण किया जा सके।

गौरतलब है कि लद्दाख सेक्टर में सड़कों का निर्माण बीआरओ ही करता है और इस काम के लिए उसने वहीं पर कार्यरत अधिकारियों को काम पर लगाया है। अमरनाथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सब ठीक रहने पर जल्द ही प्राइवेट वाहनों के लिए भी सड़क मार्ग भी तैयार किया जाएगा जो उन्हें अमरनाथ गुफा से पहले चंदनवाड़ी तक ले जाएगा।

हालांकि इन अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश पहले अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी कार चलाने की है जिसके लिए बीआरओ को सड़क तैयार करने का ठेका दिया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। इसके लिए बीआरओ सड़क मार्ग को तैयार करने में जुटा हुआ है। ।

सूत्र बताते हैं कि उप राज्यपाल ने यात्रा पिछले साल ही क्षेत्र में बैटरी कार चलाने की संभावनाओं को भी तलाशने का निर्देश दिया था जिसके बाद सीमा सड़क संगठन की सहायता लेने का फैसला लिया गया था।

Related Articles

Back to top button