ब्रेकिंग
Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि...
राजस्थान

सीएम योगी की तर्ज पर गहलोत, राजस्थान में रिसोर्ट पर चला बुलडोजर 

रिश्वत मांगने वाली सस्पेंडेड एएसपी दिव्या मित्तल पर एक्शन

उदयपुर । उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी बुलडोजर को हथियार बनाया है। पहले नकल गिरोह के सरगना के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल हुआ। अब 2 करोड़ की रिश्वत मांगने वाली सस्पेंडेड एएसपी दिव्या मित्तल के रिसॉर्ट पर चलाया गया है। यह कार्रवाई राजस्थान के कथित सबसे बडे़ रिश्वतकांड की आरोपी एएसपी दिव्या के खिलाफ उदयपुर में की गई है। दिव्या के उदयपुर में बने नेचर हिल रिसॉर्ट पर बुलडोजर चल गया है। यूआईटी की पूरी टीम बुलडोजर के साथ देर रात ही मौके पर पहुंच गई थी। वहां पहुंचने के बाद रिसॉर्ट को खाली करवाया गया। रिसॉर्ट के खाली होने के बाद शुक्रवार सुबह बुलडोजर की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को शुरू हुई कार्रवाई तब तक चलेगी जब तक रिसॉर्ट पूरी तरह से ध्वस्त नहीं होता।
नेचर हिल रिसॉर्ट पर कार्रवाई करने से ठीक 24 घंटे पहले वहां पर यूआईटी की ओर से नोटिस चस्पा किया गया। उसमें साफ अंकित था कि 24 घंटे बाद यूआईटी की ओर से इस ध्वस्त किया जाएगा। नोटिस पीरियड पूरा होने के बाद यूआईटी की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद रिसॉर्ट में ठहरे सभी लोगों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया और उसके बाद शुक्रवार अलसुबह कार्रवाई को शुरू किया गया।
भ्रष्टाचार के मामले में इस तरह की कार्रवाई को यूआईटी ने पहली बार अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि गहलोत सरकार अब इस तरह की कार्रवाई से गलत काम करने वालों को सख्त संदेश देना चाहती है। इसके पहले गहलोत सरकार ने जयपुर में आरपीएससी के पेपर लीक मामले के मास्टर मांइड भूपेन्द्र सारण की कोचिंग क्लालेस के भवन को ध्वस्त किया था। उदयपुर में इस कार्रवाई के बाद अब भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। देश में बुलडोजर की कार्रवाई से सबसे पहले उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने अंजाम दिया था। इसके बाद गहलोत सरकार ने भी इस प्रणाली को अपनाते हुए प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button