ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
खेल

ईरानी कप में यशस्वी जायसवाल ने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ईरानी कप में अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रच दिया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए मध्यप्रदेश के खिलाफ यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया और दूसरी पारी में भी 144 रन बनाए। वह एक ईरानी कप के एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 2011 में शिखर धवन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गौरतलब हो कि धवन ने भी रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पहली पारी में 177 और दूसरी पारी में 155 रनों का स्कोर बनाया था। दोनों पारियों में स्ट्राइक-रेट 100 से अधिक था। धवन कुल 332 रन बनाए थे।

यशस्वी ने तोड़ा धवन का रिकॉर्ड

वहीं, यशस्वी ने इस मैच में 357 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 213 रन, दूसरी पारी में 144 रन बनाए। इस लिस्ट में तीसरा नाम हनुमा विहारी का है। साल 2018-19 में विहारी ने 294 रन बनाए थे।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्यप्रदेश को हराया

बता दें कि रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप के मैच में मध्‍यप्रदेश को 238 रन से मात दी। ग्‍वालियर में खेले गए मुकाबले में रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करके पहली पारी में 484 रन बनाए। जवाब में मध्‍यप्रदेश की पहली पारी 294 रन पर सिमट गई।

शेष भारत को पहली पारी में 190 रन की बढ़त मिली। शेष भारत की दूसरी पारी 246 रन पर ऑलआउट हुई और मध्‍यप्रदेश को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्‍य मिला। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए मध्‍यप्रदेश की दूसरी पारी 198 रन पर सिमट गई।

 

Related Articles

Back to top button