ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
छत्तीसगढ़

डॉक्टर नशे में धुत पहुंचा कोरबा अस्पताल, मरीज और परिजनों से की अभद्रता

कोरबा | डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। लेकिन, कुछ डॉक्टरों की हरकत से यह पेशा भी बदनाम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नशे में धुत होकर लड़खड़ाते एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आग से झुलसी महिला के परिजनों से अभद्रता भी की है। इससे पहले डॉक्टर पर महिला मरीज को थप्पड़ मारने पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब इस मामले में डीन ने मुख्यालय को पत्राचार करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुद्धेश्वर सिंह कंवर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह आए दिन नशे की हालत में अस्पताल पहुंचते हैं।

बीते दिनों उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंची महिला मरीज को थप्पड़ जड़ दिया था। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आ रहा। वह शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए सीधे अस्पताल जा पहुंचे।उन्होंने बर्न वार्ड में दाखिल आग से झुलसे मरीज से बिना मतलब के सवाल शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने परिजनों से भी अभद्रता शुरू कर दी। जिससे परिजन परेशान हो गए । उनके आक्रोशित होने पर डॉक्टर ने अस्पताल से बाहर आना मुनासिब समझा थोड़ी देर बाद लड़खड़ाते हुए पुनः अस्पताल की ओर जाने लगे,  इस दौरान डॉक्टर अपने पैरों में चलने लायक भी नहीं थे। उन्हें लड़खड़ाते देख कुछ लोगों ने कंधे का सहारा देकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया।मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने न सिर्फ मुख्यालय को पत्राचार किया है, बल्कि जांच के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button