ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

सरकार ने बताया, आखिर क्यों हुई चंद्रयान-2 के ‘विक्रम’ की हार्ड लैंडिंग

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग के बाद इसरो का इससे संपर्क टूट गया था जिससे वैज्ञानिक काफी निराश हो गए थे। इस पर देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया था और उनके काम की प्रशंसा की थी। वहीं अब सरकार ने बताया कि क्यों चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई। पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए कहा कि चंद्रयान-2 के विक्रम की हार्ड लैंडिंग इसलिए हुई क्योंकि इसके अवरोहण (उतरने) के दौरान वेग तय पैरामीटर से मैच नहीं कर पाया।

स्पेस विभाग की जिम्मेदारी देख रहे जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले फेज का अवरोहण चांद से 30 से 7.4 किलोमीटर की दूरी पर किया गया और उस वक्त उसका वेग 1683 मीटर से घटकर 146 मीटर प्रति सेकंड हो गया था। उन्होंने बताया कि अवरोहण के दूसरे फेज के दौरान वेग का घटाव पहले डिजाइन वैल्यू से भी ज्यादा था। इस वजह से विक्रम 500 मीटर के दायरे में हार्ड लैंड हुआ।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि हालांकि, टेक्नॉलजी के बाकी के कम्पोनेंट- लॉन्च, ऑर्बिटल क्रिटिकल मनुवर, लैंडर सेपरेशन, डी-बूस्ट और रफ ब्रेकिंग फेज सफलतापूर्वक रहे और इसका ऑर्बिटर अच्छे से काम कर रहा है और इसरो को चांद की तस्वीरें भी भेज रहा है। उन्होंने कहा कि सटीक लॉन्च और ऑर्बिटर की कुशलता के कारण ऑबिटर की लाइफ सात साल बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button