ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

फिर बिगड़ी हवा, दिल्ली-NCR में खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर…AQI 400 पार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी में है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 409, बवाना में 406, विवेक विहार में 391 और रोहिणी में 413 रिकॉर्ड किया गया है। हवा की गति कम होने और पराली जलाए जाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण वायु गुणवत्ता के अगले दो दिनों में गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार लोधी रोड पर पीएम 2.5 स्तर 297 (खराब स्तर) और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर 346 (बहुत खराब स्तर) दर्ज किया गया। सरकार की वायु गुणवत्ता निगरानी और पूर्वानुमान सेवा ‘सफर’ ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता शुक्रवार तक गंभीर श्रेणी में प्रवेश कर सकती है।

ऐसा मुख्य रूप से दो कारणों से होगा-दिल्ली में सर्द हवाओं की गति कम होने से प्रदूषकों के बिखराव में कमी आना और पिछले हफ्ते की तुलना में पराली जलाए जाने की घटना में अत्यधिक वृद्धि होना। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से हवा की गति बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रदूषण के स्तर को नीचे लाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button