ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा को याद आए बचपन के पुराने दिन

अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह जहां कहीं भी जा रही  हैं या फिर जो कुछ भी कर रही हैं उसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। पिछले दिनों वह विराट कोहली के साथ कभी वृंदावन तो कभी नीम करोली बाबा के दर्शन करती नजर आईं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री इंदौर में बाबा महाकाल की आरती में भी शामिल होती नजर आई थीं। अब हाल ही में अनुष्का इंदौर के महू में पहुंच गईं, जहां उनका बचपन बीता था। अनुष्का ने यहां बिताए हर एक पल को बहुत एक्साइटमेंट के साथ याद किया।

इंदौर वाले घर की दिखाई झलक

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह इंदौर की उन गलियों के दिखाती नजर आईं, जिनमें वह बचपन में घूमा करती थीं। वीडियो में अनुष्का इंदौर के आर्मी एरिया का वह क्वार्टर दिखा रही हैं, जहां बचपन में वह रहती थीं। इस दौरान उन्होंने हर वो जगह दिखाई जहां उन्होंने अपना समय बिताया था और बचपन में रहीं, खेली और पली-बढ़ीं। पुरानी यादें ताजा करने के साथ उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। अनुष्का ने अपने पुराने घर के सामने खड़े होकर अनुष्का ने एक फोटो भी खिंचवाया।

पुराने दिनों को याद किया

वीडियो साझा करते हुए अनुष्का ने बेहद दिलचस्पी से लिखा, ‘एक बार फिर महू, मध्यप्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी। अनुष्का का यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें अनुष्का इन दिनों अपने आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में बिजी हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके पहले आखिरी बार अभिनेत्री को साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था।

 

Related Articles

Back to top button