ब्रेकिंग
Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक...
मनोरंजन

आलिया भट्ट का नाम हुआ शामिल प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में

आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली इस अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले अभिनेत्री के लिए बड़ी और खुशखबर है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।

आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है।

इस दौरान आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है’। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था।

आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।

 

Related Articles

Back to top button