ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
दिल्ली/NCR

शॉर्ट टर्म कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 15 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

दिल्ली विश्वविद्यालय | खास बात यह है कि छात्रों के पास पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान किस्तों में करने का विकल्प है। वहीं हंसराज कॉलेज में उपलब्ध अल्पकालिक कोर्सेज के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में कम समय में ही प्रभावशाली अनुभव प्रदान करने वाले पाठ्यक्रमों (शॉर्ट टर्म कोर्सेज) में दाखिले के लिए आवेदन की रेस शुरू हो गई है। इन कोर्सेज में 12 वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। खास बात यह है कि छात्रों के पास पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान किस्तों में करने का विकल्प है। वहीं हंसराज कॉलेज में उपलब्ध अल्पकालिक कोर्सेज के लिए भी आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए हंसराज कॉलेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लघु पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑफलाइन लिया जा सकता है।

सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिला विभिन्न कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के अलावा सभी बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए खुला है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम और अल्पकालिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट 26 कोर्सेज चलते हैं। यह ऐसे कोर्सेज हैं जो कि उद्योग प्रशिक्षण भागीदारों के सहयोग से कराए जाते हैं।  ज्यादातर पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध हैं। तीन से दस महीने की अवधि वाले यह पाठ्यक्रम छात्रों के लिए लाभदायक हैं, क्योंकि इन्हें करने से कम समय ही प्रभावशाली अनुभव मिलता है।
खास बात यह है कि कॉलेज के नियमित घंटों के बाद व सप्ताहांत में ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं के विकल्प के साथ इन्हें किया जा सकता है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 2023 सत्र के लिए छात्र केशवपुरम में स्थित कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में उपलब्ध इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।सीओएल के अलावा, छात्र हंसराज कॉलेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले अल्पावधि ऐड-ऑन पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

सीओएल व हंसराज कॉलेज में प्रवेश ऑफलाइन 

सीओएल और हंसराज कॉलेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लघु पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑफलाइन है। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। डाक व कूरियर के माध्यम से फॉर्म भेज सकते हैं।

हंसराज कॉलेज में उपलब्ध कोर्सेज की सूची

रेडियो जॉकी, एंकरिंग और टीवी पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञापन और विपणन, फिल्म अभिनय और टीवी प्रस्तुति, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और वीएफएक्स, एनिमेशन और मोशन ग्राफिक्स, फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण, वेब डिजाइन, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग, ई.अकाउंटिंग, वित्तीय बाजार।

 

Related Articles

Back to top button