ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

जल शक्ति मंत्रालय का हुआ गठन, गजेंद्र सिंह शेखावत संभालेंगे जिम्मेदारी

गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर राष्ट्रपति भवन के प्रांगन में शपथ ली। उनके साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों(स्वतंत्र प्रभार), और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। शुक्रवार को सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों को उनके मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं। कुल 57 मंत्रियों ने गुरुवार को मोदी के साथ शपथ लिया।

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालय आवंटित कर दिए गए है। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी ने अपना चुनावी वादा भी पूरा कर दिया है जिसमें उन्होंने सरकार बनने के बाद जल शक्ति मंत्रालय बनाने की बात कही थी। मोदी ने देश के सभी लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मिले इसका वादा किया था।

132 people are talking about this

इस नए मंत्रालय की जिम्मेदारी जोधपुर से चुनकर आए सांसद गजेंद्र सिंह शेखावात को दी गई है। शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराकर संसद पहु्ंचे हैं।

इस मंत्रालय को दोबारा संगठित करके बनाया गया है। इससे पहले यह नितिन गडकरी के नेतृत्व में काम करने वाली जल संसाधन और नदी पुनर्जागरण मंत्रालय के अंतर्गत आती थी।

चुनाव प्रचार के दौरान अपनी तमिलनाडु की रैली में मोदी ने कहा था कि अगर वो दोबारा चुनकर आते हैं तो वो एक नया जल मंत्रालय का गठन करेंगे। इस बात को भाजपा ने अपने घोषणापत्र में भी जिक्र किया था।

आपको बता दें कि अप्रैल से जुलाई महीने के बीच देश के तकरीबन 8 राज्य पानी की समस्या से जूझते है। केंद्र की तरफ से हाल ही में 6 राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इन राज्यों में महाराष्ट्र,गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल है।

देश का लगभग सारा ग्रामीण इलाका कृषि उद्देश्य के लिए मानसून पर आश्रित रहता है। ऐसे में जल संकट को दूर करने के लिए ये मंत्रालय काफी काम कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button