ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

बेटे के सवाल पर मुस्कान का पिता फूट-फूटकर रोया, बोला-‘बस एक बार आजा तुमको

दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में मां-बेटी छत पर थीं। इसी दौरान बंदर आ गया। बंदर के गुर्राने से मां-बेटी भागीं तो वो सीढ़ियों से गिर गईं। दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई।

दिल्ली के संगम विहार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक घर की छत पर अचानक बंदर आ गया और मां-बेटी पर गुर्राने लगा। बेटी को गोद में लेकर मां बंदर से बचने के लिए भागी, लेकिन सीढ़ियों से गिर गई। इससे मां बबीता देवी और बेटी मुस्कान (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।

बढ़ई विनोद की का परिवार एच-16/1948 संगम विहार में रहता है। पत्नी रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे छत पर मुस्कान के साथ थी। छत पर अचानक बंदर आ गया। बबीता ने उसे भगाने की कोशिश की तो वह गुर्राने लगा। इससे बबीता देवी डर गई और मुस्कान को लेकर भागी। मुस्कान सीढ़ियों से गिरने लगी तो बबीता ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों संतुलन नहीं बना पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन दोनों को जामिया हमदर्द ले गए, जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मुस्कान के सिर में काफी चोटें आई थीं। बबीता का इलाज कर उसे अब घर भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर संगम विहार थानाध्यक्ष सरोज तिवारी की देखरेख में एएसआई सुनील की टीम ने जांच की शुरू की।

जांच में पता चला कि बंदर को देखकर मां-बेटी भागी और गिरने से हादसा हो गया। हालांकि, शुरू में कहा जा रहा था कि बंदर से बचने के लिए बबीता व मुस्कान पहली मंजिल से नीचे कूद गए थे। पुलिस ने मुस्कान के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया है।

पापा दीदी कहां चली गई, बुला दो…

पापा दीदी कहां चली गई, दीदी को बुला दो… मासूम मुस्कान का छोटा भाई मोहित जब भी अपने पिता से यह सवाल कर रहा था तो पिता विनोद के आंसू बह रहे थे। मुस्कान की मां बबीता का भी यही हाल था। इस बार मुस्कान ने होली पर बड़ी पिचकारी की मांग की थी। विनोद रोते-रोते बस यही कह रहे थे, ‘बस एक बार आजा तुमको बड़का पिचकारी दिलाएंगे।’

इकलौती बेटी की मौत ने विनोद और पत्नी बबीता को बुरी तरह तोड़ दिया है। बबीता को रोते-रोते बेहोश हो रही थी। परिजन उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी विनोद ने बताया कि वर्ष 2015 में शादी हुई थी। एक साल बाद मुस्कान पैदा हुई। बेटी के पैदा होने के बाद विनोद का काम भी ठीक चलने लगा।

बाद में दंपती के यहां दो बेटे मोहित और हिमांशु ने भी जन्म लिया। मोहित फिलहाल साढ़े चार साल, जबकि हिमांशु साढ़े तीन साल का है। मुस्कान पास के एक पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। हादसे के समय वह अपने काम पर था। उसके पास पड़ोसी का कॉल आया। उसने बताया कि भाभी और मुस्कान को चोट लग गई है।

उसके पहुंचने से पहले ही पड़ोसी बल्लू और गीता देवी मां-बेटी को मजीदिया अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर बेटी की मौत का पता चला। दक्षिणपुरी के श्मशान घाट पर बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button