ब्रेकिंग
झारखंड में नशे की बड़ी खेप बरामद: ट्रक के गुप्त केबिन में मिला 2 करोड़ का गांजा, पुलिस की मुस्तैदी न... कानपुर पुलिस लाइन हादसा: सिपाहियों के मुआवजे पर NHRC सख्त, यूपी पुलिस से मांगी रिपोर्ट; जानें क्या ह... SA vs WI: शॉट मारते ही बीच से टूटा बैट, फिर जो हुआ उसे देख रह गए सब हैरान; साउथ अफ्रीका के हाथ से फि... नीलम कोठारी और गोविंदा के रिश्ते का क्या है सच? सालों बाद अभिनेत्री ने अफेयर की अफवाहों को बताया 'मी... पाकिस्तान में कोहराम! बलूचिस्तान हमले में भारी नुकसान, क्यों 31 जनवरी बनी पाक इतिहास की सबसे काली ता... Budget 2026: टेक सेक्टर की चमकेगी किस्मत! AI, सेमीकंडक्टर और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में बड़े ऐ... बजट 2026: अब स्कूल-कॉलेज में बनेंगे कंटेंट क्रिएटर, सरकार ने गेमिंग और एनीमेशन के लिए खोला नौकरियों ... महाशिवरात्रि 2026 पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, इन 2 शुभ योगों में पूजा करने से मिलेगा दोगुना फल शैंपू के बाद भी बाल हो जाते हैं ऑयली? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स, चिपचिपेपन से मिलेगा छुटकारा हुमायूं कबीर ही असली TMC", बीजेपी नेता का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला- कहा: कट्टरपंथियों के सामने झुक गई...
राज्य

जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में अचानक चेकिंग,चार्ज पर लगा मोबाइल बरामद

जिला जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में एक मोबाइल फोन बल्ब के होल्डर पर चार्ज पर लगा बरामद हुआ। जांच करने पर यह मोबाइल जेल में बंद दो हवालाती भाइयों का निकला। जिन्होंने तीन मीटर लंबी दो तारें का जुगाड़ लगाकर मोबाइल को चार्जर पर लगाया हुआ था।दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है।एएसआइ अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि जेल में हाई सिक्योरिटी जोन की अचानक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ब्लाक नंबर तीन के सेल नंबर 11 के बाहर बरामदे की छत पर लगे बल्ब के होल्डर के साथ एक मोबाइल चार्जर पर लगा बरामद हुआ। जांच करने पर यह मोबाइल हवालाती कुलदीप सिंह व मनजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी पत्ती फलियांवाली जिला तरनतारन का निकला। जोकि रिश्ते में दो भाई हैं। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।कोटकपूरा-मुक्तसर मार्ग पर गांव वड़िंग के पास मौजूद टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की अध्यक्षता में किसानों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए इस टोल को टैक्स मुक्त कर दिया गया। वहीं, टोल के मैनेजर के मुताबिक एक दिन टोल प्लाजा बंद रहने से कंपनी का डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button