ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

ED ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाउद्दीन से जुड़ी संपत्तियों को किया जब्त

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी एवं वैश्विक रूप से प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ आतंवादियों को धन मुहैया कराने से जुड़े मामले में कश्मीर स्थित कथित आतंकवादियों से संबंधित छह भू-संपत्तियां अपने कब्जे में लीं। जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इसने बताया कि ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इस साल मार्च में ऐसी 13 संपत्तियां जब्त की थीं। उक्त कानून के तहत निर्णायक प्राधिकारी के हाल में आदेश जारी करने के बाद जब्ती का यह आदेश जारी किया गया।
ईडी ने कहा कि ये संपत्तियां तीन जिलों अनंतनाग, बांदीपोरा और बारामुला में हैं। ये संपत्ति हिज्बुल के आतंकवादियों के नाम पर हैं जिनकी पहचान मोहम्मद शफी शाह, तालिब लाली, गुलाम नबी खान, जफर हुसैन भट, अब्दुल माजिद सोफी, नजीर अहमद डार और मंजूर अहमद डार के तौर पर हुई है।
ईडी ने कहा कि इन 13 संपत्ति की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपये है और जिन लोगों के नाम पर ये संपत्ति थी वे कथित रूप से आतंकवादी संगठन के लिये काम करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अन्य संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button