ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
राजस्थान

SI पति और ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान विवाहिता ने दी जान, सुसाइड नोट में भगवान से की ये विनती

सीआईएसएफ | सीआईएसएफ  के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- ‘इतना परेशान करने के बाद भी इनको (ससुराल वालों) चैन नहीं मिला तो अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं, इन्हें भगवान जरूर सजा दें। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के जयपुर में एक सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। विवाहिता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को बंधक बनाकर रखते थे और उसके साथ मापीट करते थे। इससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। घटना जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार मृतका शिवानी बढाणा (25) पुत्री नरेंद्र कुमार बढाणा किरण पथ मानसरोवर में रहती थी। होली पर वह अपने मायके आई हुई थी। शिवानी के परिजन होली की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन शिवानी अपने कमरे में थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

कमरे के पास जाकर देखा तो गेट अंदर से बंद था। इससे परिजन घबरा गए और उन्होंने कमरे का गेट तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों के सामने जो नाराजा था वह देखकर सभी दंग रह गए, शिवानी फांसी के फंटे पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- ‘इतना परेशान करने के बाद भी इनको चैन नहीं मिला तो अब दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं सुसाइड कर रही हूं, इन्हें भगवान जरूर सजा दें। इधर, मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता नरेंद्र बढाणा ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2021 में उन्होंने बेटी शिवानी की शादी मनोहरपुर जयपुर के रहने वाले प्रसनजीत से की थी। प्रसनजीत भुवनेश्वर में सीआईएसएफ में एसआई के पद पर तैनात है। नरेंद्र ने बताया कि बेटी की शादी में उन्होंने कार-कैश से लेकर भरपूर दहेज दिया था। इसके बाद भी उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।  ड्यूटी पर जाते समय प्रसनजीत शिवानी को घर में लॉक करके जाता था। उसके साथ आए दिन मारपीट भी करता था।

जानकारी के अनुसार होली के दिन शिवानी ने सबके साथ मिलकर होली खेली थी। दोपहर में उसके पिता नरेंद्र बेटी की सुसरालवालों से फोन पर बात कर रहे थे। मोबाइल स्पीकर पर होने के कारण शिवानी ने उनकी बातें सुन लीं। इसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

 

Related Articles

Back to top button