ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

फैज हमीद को क्यों ISI प्रमुख बनाए रखना चाहते थे इमरान खान, बताई ये वजह

नई दिल्ली। इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के नए प्रमुख को लेकर इमरान खान और पाक सेना के बीच टकराव की खबरें आ रही हैं। इस बीच इमरान खान ने कैबिनेट को बताया कि उन्होंने सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा से कहा था कि वह पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान की स्थिति को देखते हुए लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को कुछ समय के लिए आइएसआइ के महानिदेशक के पद पर बनाए रखना चाहते हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सेना और सरकार के बीच इस मुद्दे पर टकराव की बातें चल रही थीं, लेकिन मंगलवार को नियमित मीडिया में इसके सामने आने के बाद सूचना मंत्री फवाद चौधरी को सरकार की बात स्पष्ट करनी पड़ी।

फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि खुफिया आइएसआइ के नए प्रमुख की नियुक्ति में कानून का पालन किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को आइएसआइ का नया महानिदेशक बनाने की घोषणा की थी। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी नहीं की। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव की अफवाहों को बल मिला।

Related Articles

Back to top button