ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

पिता सलीम के साथ दोस्त शाह रुख खान से मिलने पहुंचे सलमान खान, एक्टर ने 9 दिन के भीतर की दूसरी बार मुलाकात

नई दिल्ली। बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस की वजह से अभिनेता शाह रुख खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शाह रुख खान और उनके परिवार का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ सितारे सोशल मीडिया के जरिए किंग खान का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे शाह रुख खान के घर मन्नत पहुंच रहे हैं। इनमें अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल है।

आर्यन खान के ड्रग्स केस में नाम आने के बाद बीते दिनों भी सलमान खान को देर रात शाह रुख खान के घर जाते हुए देखा गया था। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से सलमान खान पिता सलीम खान के साथ शाह रुख खान के घर पहुंचें। उनके घर जाते हुए अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है। मशहूर फोटोग्राफर voompla ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सलमान खान की कार रेंज रोवर नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए voompla ने पोस्ट में लिखा, ‘आर्यन खान के ड्रग्स केस की चल रही जांच के बीच सलमान और पापा सलीम खान शाह रुख खान के घर मन्नत पहुंचे।’ सोशल मीडिया पर शाह रुख खान के घर जाते हुए सलमान खान और सलीम खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों अभिनेता के फैंस उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले 4 अक्टूबर को शाह रुख खान के दोस्त सलमान खान उनसे मिलने मन्नत पहुंचे थे। आपको बता दें कि सलमान खान और शाह रुख खान शानदार कलाकार होने का साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। हालांकि एक समय ऐसा था जब मीडिया में इन दोनों कलाकार के बीच विवाद की खबरें भी आई थीं, लेकिन अब शाह रुख खान और सलमान खान बेहद खास दोस्तों में से एक हैं। दोनों खुलकर मीडिया के सामने अपने दोस्ती के प्रति प्यार जाहिर करते रहते हैं।

वहीं बात करें शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस की तो आज का दिन आर्यन खान के लिए बहुत अहम है, आर्यन की जमानत याचिका आज फिर सुनवाई होनी है। आर्यन की जमानत याचिका पहले भी तीन बार खारिज हो चुकी है। इससे पहले 8 अक्टूबर को जमानत पर सुनवाई टाल दी गई थी जिसके बाद कोर्ट ने 13 अक्टूबर यानी आज की तारीख दी थी।

Related Articles

Back to top button